दो उग्रवादी हुए गिरफ्तार

कार्रवाई. रायडीह थाना की पुलिस ने डोबडोबी मोड़ पर मारा छापा गुमला : रायडीह थाना की पुलिस ने डोबडोबी मोड़ से पीएलएफआइ के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. इनमें वृंदा गांव के संजय प्रधान व राजेश उरांव शामिल हैं. इन लोगों के पास से गोली व अन्य सामान पुलिस ने बरामद किया है. दोनों […]

कार्रवाई. रायडीह थाना की पुलिस ने डोबडोबी मोड़ पर मारा छापा
गुमला : रायडीह थाना की पुलिस ने डोबडोबी मोड़ से पीएलएफआइ के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. इनमें वृंदा गांव के संजय प्रधान व राजेश उरांव शामिल हैं. इन लोगों के पास से गोली व अन्य सामान पुलिस ने बरामद किया है. दोनों पीएलएफआइ के एरिया कमांडर मोहन महली से मिलने जा रहे थे, तभी पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को धर दबोचा.
अभी पुलिस दोनों को थाने में रख कर पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि मोहन महली लौकी जमगई इलाके के जंगलों में छिपा हुआ है. उसने राजेश व संजय को मिलने के लिए बुलाया था, लेकिन पुलिस के हाथ लग गये.
इस प्रकार हुई गिरफ्तार
पुलिस को सूचना मिली कि दो उग्रवादी डोबडोबी मोड़ के पास गाड़ी से उतरने वाले हैं. ये लोग पीएलएफआइ के एरिया कमांडर मोहन महली से मिलने जा रहे हैं.
किसी बड़ी घटना की तैयारी है. इस सूचना पर तुरंत पुलिस टीम का गठन किया गया. पुलिस सादे लिबास में डोबडोबी मोड़ के पास पहले से ही पहुंची हुई थी. जैसे ही दोनों उग्रवादी गाड़ी से उतरे, पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को धर दबोचा.
प्रस्तुत नहीं करने पर होगी बंदी
पीएलएफआइ के एरिया कमांडर मोहन महली ने फोन पर कहा है कि पुलिस ने संगठन के दो सदस्यों को पकड़ा है. वे लोग मुझसे मिलने आ रहे थे. तीन दिन पहले ही पुलिस ने दोनों सदस्यों को पकड़ कर थाने में प्रताड़ित कर रही है, लेकिन अभी तक न तो मीडिया या फिर कोर्ट में प्रस्तुत किया है. मोहन ने कहा है कि अगर 24 घंटे के अंदर पुलिस दोनों सदस्यों को प्रस्तुत नहीं करती है, तो गुमला जिला अनिश्चितकालीन बंद बुलाया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >