बारात गये दियारा गांव के युवक को पीटा, घायल

घायलावस्था में युवक को उपचार के लिए लाया गया सदर अस्पताल

पथरगामा के टैंगर गांव में बारात गये दियारा गांव के युवक को वाहन के चालक द्वारा लाठी-डंडे से प्रहार कर घायल कर दिया गया. युवक का उपचार सदर अस्पताल में किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार युवक अपने चचेरे भाई के बारात में शामिल होकर पथरगामा का टैंगर गांव गया था. वहां वाहन चलाकर ले गये रूपियामा गांव के श्रवण कुमार द्वारा किसी बात को लेकर झंझट कर दिया गया था. इसी मामले में घायल राजा सिंह समझाने गये थे. इसी पर चालक व युवक द्वारा पिटाई कर दी गयी, जिसमें युवक का सिर फट गया और काफी रक्तस्नाव होने लगा. घायलावस्था में युवक को उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया. बताया कि मारपीट की सूचना होने पर पुलिस घटनास्थल पर गयी थी. इस मामले में घायल युवक को प्राथमिकी के लिए आवेदन देने को कहा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >