संगठन विस्तार, बूथ कमेटी गठन और कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर चर्चा

बैठक में शामिल झामुमो जिला अध्यक्ष व कार्यकर्ता.

ऊर्जानगर, राजमहल हाउस में झामुमो की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अजीमुद्दीन ने की. बैठक में संगठन विस्तार, बूथ कमेटी गठन और कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर विस्तार से चर्चा हुई. जिलाध्यक्ष प्रेमनंदन मंडल ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के जिन बूथों पर अब तक कमेटी का गठन नहीं हुआ है, वहां 18 मई तक यह प्रक्रिया पूरी कर सूची जिला कार्यालय में जमा करायी जाये. जिलाध्यक्ष ने यह भी कहा कि पार्टी की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है. उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आपसी समन्वय बनाकर संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया. बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गयी. इस अवसर पर केंद्रीय समिति सदस्य इंद्रजीत पंडित, श्रवण मंडल, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहम्मद अरमगान, जिला उपाध्यक्ष मृत्युंजय प्रसाद सिंह, मनोरंजन पासवान समेत प्रखंड और नगर कमेटी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >