हाइस्कूल जमायडीह के शिक्षक को दी गयी विदाई

उत्क्रमित उच्च विद्यालय जमायडीह के शिक्षक मो हलीमुद्दीन की सेवानिवृत्ति पर विद्यालय परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. छात्र-छात्राओं ने माला पहनाकर, पुष्प-गुच्छ, अंग-वस्त्र, शॉल, छाता, डायरी व कलम देकर सम्मानित किया.

प्रतिनिधि, हनवारा उत्क्रमित उच्च विद्यालय जमायडीह के शिक्षक मो हलीमुद्दीन की सेवानिवृत्ति पर विद्यालय परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. छात्र-छात्राओं ने माला पहनाकर, पुष्प-गुच्छ, अंग-वस्त्र, शॉल, छाता, डायरी व कलम देकर सम्मानित किया. संघ के जिलाध्यक्ष सज्जाद अहमद फैज ने कहा कि शिक्षक और चिकित्सक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते. उन्होंने सुखद व स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दी. संचालन करते हुए झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एंड एंपलाइज फेडरेशन के जिला उपाध्यक्ष सह अनुमंडल प्रवक्ता रीतेश रंजन ने कहा कि ये छात्र-छात्राओं के बीच लोकप्रिय शिक्षक थे. विद्यार्थियों को सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं दिया, बल्कि जीवन मूल्यों को भी सिखाया. प्रधानाध्यापक जयकांत मुर्मू ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इन्होंने लगभग 20 वर्षों तक सेवा दी. कार्यकाल में ही विद्यालय प्राथमिक विद्यालय से उच्च विद्यालय बना. विदाई समारोह में शिक्षक गुंजन कुमार मंडल, राजेश कुमार साह, मो मोइनुद्दीन, गोकुल ठाकुर, मो तौहीद आलम, मो इनामुल हक, संजय साहनी, लिपिक शिल्पी अमीषा टुडू, संकुल साधन सेवी राजकुमार यादव, ग्रामीण मदन मोहन ब्रह्म, बिहारी लाल राय, मो आलमगीर समेत सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >