प्रतिनिधि, गोड्डा खेल-खेल में एक साल का मासूम बच्चा छोटू कुमार छत से नीचे गिर गया. यह घटना मंगलवार दोपहर की बताई जा रही है. हादसे के बाद बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए गोड्डा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां दिनभर उसका उपचार किया गया. बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने उसे बाहर रेफर कर दिया, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण परिजन उसे बाहर नहीं ले जा सके. देर रात इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
