पथरगामा में 16 बाइक से 34650 का कटा चालान

पथरगामा थाना मोड़ पर जिला परिवहन विभाग व पथरगामा पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया.

पथरगामा. सड़क सुरक्षा के मद्देनजर शनिवार को पथरगामा थाना मोड़ पर जिला परिवहन विभाग व पथरगामा पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया. परिवहन विभाग के कर्मी मिट्ठू कुमार मिश्रा ने बताया कि अभियान में 16 बाइक से 34650 रुपये का चालान काटा गया. बताया कि जिस बाइक चालक के पास हेलमेट व ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था, उनका चालान काटा गया. जांच में बाइक की डिक्की के साथ कागजात व हेलमेट की जांच की गयी. चारपहिया वाहनों में सीट बेल्ट की जांच की गयी. वाहनों को सही पाया गया. वैसे वाहनों को छोड़ दिया गया. जिला परिवहन विभाग के कर्मी मिट्ठू कुमार ने बताया कि सड़क सुरक्षा के तहत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. बताया कि चालान की राशि जमा करने के बाद ही थाने से गाड़ी रिलीज किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >