पोस्टऑफिस में टिकट नहीं मिलने पर नाराज दिखे अभ्यर्थी, काटा बवाल

सात-आठ दिनों से टिकट के लिए पोस्टऑफिस का चक्कर काट रहे हैं अभ्यर्थी

पोस्टऑफिस में टिकट नहीं मिलने से नाराज अभ्यर्थियों ने सोमवार को बवाल काटा है. अभ्यर्थियों ने गहरी नाराजगी जतायी. मालूम हो कि छात्र गोड्डा कोर्ट में चपरासी की बहाली प्रक्रिया में आवेदन करने पहुंचे थे, लेकिन एक भी टिकट पोस्टऑफिस से उपलब्ध नहीं कराया गया. कई अभ्यर्थियों ने कहा कि वे 7-8 दिनों से पोस्टऑफिस का चक्कर काट रहे हैं. लेकिन अब तक उपलब्ध नहीं कराया जा सका है. यह भी कहा कि पोस्टऑफिस को छोड़कर ब्लैक में दूसरी जगह टिकट मुहैया कराया जा रहा है. आवेदन करने के लिए भारी संख्या में अभ्यर्थी वहां पहुंचे थे. हंगामा करने के बाद अभ्यर्थियों ने पूरे मामले पर पोस्टऑफिस के अधिकारी व कर्मियों को भी भला-बुरा सुनाये जाने का काम किया. छात्रों ने बताया कि अन्य दूसरी परीक्षा के लिए भी टिकट की आवश्यकता है, लेकिन समय पर टिकट नहीं मिल रहा है. ऐसे में छात्रों का भविष्य मारा जा रहा है. इस दिशा में पोस्टऑफिस प्रबंधन को सोचना चाहिए. केवल बड़ा बिल्डिंग बनाकर दिखावे की वस्तु बना दिया गया है. हाल है कि यहां कभी टिकट नहीं, तो कभी पोस्टल ऑर्डर तक नहीं रहता है. ऐसे में हंगामा होना तय है. छात्राें ने बताया कि यदि टिकट नहीं है, तो पोस्टऑफिस की दीवार पर इसकी सूचना प्रकाशित कर देनी चाहिए थी. सूचना नहीं मिलने पर सभी लोग परेशान हो गये हैं. इस बाबत पोस्टमास्टर से पूछे जाने पर बताया गया कि पूरे संताल परगना क्षेत्र में टिकट आउट ऑफ स्टॉक है. ऐसे में यहां भी टिकट नहीं है. टिकट मिलने पर ही आपूर्ति की जा सकेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >