पथरगामा केजीएवी मामला. एकजुट हुए वार्डन व शिक्षिकाएं, एसपी से लगायी न्याय की गुहार, कहा

झूठे आरोप में फंसाया गया है शिक्षिकाओं को जिले में कस्तूरबा विद्यालय का मामला तूल पकड़ते जा रहा है. एक तरफ शिक्षिकाएं जहां वार्डन को बेवजह फंसाने की बात कह रही है. शिक्षक संघ के सदस्यों पूरे प्रकरण की सीबीआइ से जांच कराने की मांग कर रहे हैं. गोड्डा : पथरगामा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय […]

झूठे आरोप में फंसाया गया है शिक्षिकाओं को

जिले में कस्तूरबा विद्यालय का मामला तूल पकड़ते जा रहा है. एक तरफ शिक्षिकाएं जहां वार्डन को बेवजह फंसाने की बात कह रही है. शिक्षक संघ के सदस्यों पूरे प्रकरण की सीबीआइ से जांच कराने की मांग कर रहे हैं.
गोड्डा : पथरगामा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय प्रकरण पर हुई कार्रवाई के बाद जिले के सभी प्रखंडों के कस्तूरबा की वार्डन व शिक्षिकाओं ने सोमवार को एसपी से न्याय की गुहार लगायी है. एसपी से मिलने गयी वार्डन व शिक्षिकाओं ने बताया कि पथरगामा कस्तूरबा की वार्डन व शिक्षिका को बेवजह मामले मे फंसाया गया है. लगाये गये आरोप बेबुनियाद हैं तथा पकड़ाये दोनों आरोपितों को छोड़े जाने की मांग भी की है.
शिक्षिकाओं ने बताया कि विवाद में जबरन घसीटने का काम किया गया है. एसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपितों को छोड़े जाने की मांग की है. पुलिस कप्तान द्वारा शिक्षिकाओं को कानूनी प्रक्रिया के बाद जांच किये जाने का आश्वासन दिया है. बताया कि मामले की जांच चल रही है.
इस मामले में मामला दर्ज किया गया है. कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही कुछ कहना संभव है.
प्रमुख ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग : पथरगामा. पथरगामा कस्तूरबा विद्यालय प्रकरण पर प्रखंड प्रमुख ललिता देवी ने उच्च स्तरीय जांच कराये जाने की मांग की है. सोमवार को प्रमुख कार्यालय कक्ष में प्रमुख ने प्रेस वार्ता कर कहा कि कस्तूरबा विद्यालय की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है. पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए. ताकि दूध का दूध व पानी का पानी हो सके. कहा कि दोषी को सजा व निर्दोष को न्याय उच्च स्तरीय जांच से ही संभव है.
अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग : कस्तूरबा आवासीय विद्यालय पथरगामा की घटना पर अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार के जिला कमेटी अध्यक्ष प्रलय सिंह तथा सचिव सुरजीत झा ने बेहद शर्मनाक बताते हुए कहा कि इस घटना के पीछे एक सुनियोजित साजिश चल रही है. संविधान की मूल अवधारणा में सौ गुनहगार दंड से बच जाये. मगर एक निर्दोष को सजा नहीं मिले. ताकि संविधान की गरिमा पूरी तरह से बनी रहे.
इसके लिए सरकार से निष्पक्ष जांच की मांग की है. संघ से यह भी कहा कि ऐसे तमाम संस्थान जहां महिला व बालिकाएं रहती है वहां पूरी सुरक्षा व्यवस्था हो ताकि घटना की पुनरावृति ना हो सके.
एसपी से गुहार लगाने पहुंचे जिले के विभिन्न कस्तुरबा विद्यालयों की वार्डन व शिक्षिका एवं कस्तूरबा विद्यालय की शिक्षिकाओं की शिकायतों को सुनते एसपी व एसडीपीओ.फोटो। प्रभात खबर
निष्पक्ष जांच हो नहीं तो अनिश्चितकालीन प्रदर्शन
शिक्षिकाओं द्वारा उपायुक्त व पुलिस कप्तान से मिलकर मांग-पत्र भी सौंपा गया है. इस मांग-पत्र में संघ द्वारा पथरगामा कस्तूरबा मामले की जांच सीबीआइ से कराने तथा निष्पक्ष ढंग से जांच कराये जाने की मांग की है.
बताया कि वे इस आरोप से दुखी हैं तथा न्याय की मांग को लेकर उपायुक्त व एसडीओ के समक्ष अनिश्चितकालीन आंदोलन करने को बाध्य होंगे. इस दौरान स्नेहलता, आभा कुमारी, नीलिमा कुमारी, चंदा कुमारी, दर्शना पांडेय, श्वेता, कविता, संगीता, सीमा सहित डेढ़ दर्जन शिक्षिकाएं मौजूद थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >