पुलिस इस मामले की जांच कर रही है पूरा मामला सामने आयेगा: निदेशक

गोड्डा : केजीएवी पथरगामा प्रकरण की जांच करने के लिए राज्य परियोजना निदेशक राजेश्वरी बी के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम गोड्डा पहुंची. टीम में ममता कुमारी, रीता तिर्की, स्वपनिल कुजूर व अरुणा कुमारी शामिल है. टीम के सदस्यों ने किसान भवन में रात करीब साढ़े आठ बजे आरडीडीइ व विभाग के पदाधिकारी के साथ […]

गोड्डा : केजीएवी पथरगामा प्रकरण की जांच करने के लिए राज्य परियोजना निदेशक राजेश्वरी बी के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम गोड्डा पहुंची. टीम में ममता कुमारी, रीता तिर्की, स्वपनिल कुजूर व अरुणा कुमारी शामिल है. टीम के सदस्यों ने किसान भवन में रात करीब साढ़े आठ बजे आरडीडीइ व विभाग के पदाधिकारी के साथ बैठक की. बैठक के बाद निदेशक राजेश्वरी बी ने पत्रकारों से कहा कि पीड़ित छात्रा दबाव में आकर आरोप लगाया है.

छात्राओं से पूछताछ के बाद यह बात सामने आयी है कि शिक्षिका इस मामले में दोषी नहीं है. ऐसे किसी तरह की घटना क्रम जिसमें छात्राओं को बाहर ले जाने की बात है शामिल नहीं है. छात्रा की प्रेग्नेंसी के मामले में कहा कि वो ज्यादातर विद्यालय से अनुपस्थित रहती थी. इस दौरान उसके प्रेग्नेंसी हुई है.

आंतरिक राजनीति का होगा सफाया : राजेश्वरी
राजेश्वरी बी ने कहा कि इस मामले की जानकारी के बाद सभी कस्तूरबा विद्यालय की व्यवस्था को स्ट्रांग किया जायेगा. सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये जायेंगे. छोटी-छोटी बातों को बड़ा मान कर स्टेप लिया जायेगा. विद्यालय में सीसीटीवी कैमरा होगा. विजीटर बुक होगा. ताकि मिलने वालों की पूरी जानकारी रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >