मानवाधिकार मिशन भी करेगा मामले की जांच

गोड्डा : मानवाधिकार मिशन पथरगामा के कस्तुरबा मामले की जांच करेगा. इसके लिये एक टीम भेज कर मामले से पूर्ण रूप से अवगत होने का काम किया जाएगा. प्रमंडलीय अध्यक्ष रंजीत राय ने मामले की जानकारी दी. बताया कि इसको लेकर संताल परगना कैंप कार्यालय में मिशन से जुड़े सदस्यों की बैठक की गयी. बैठक […]

गोड्डा : मानवाधिकार मिशन पथरगामा के कस्तुरबा मामले की जांच करेगा. इसके लिये एक टीम भेज कर मामले से पूर्ण रूप से अवगत होने का काम किया जाएगा. प्रमंडलीय अध्यक्ष रंजीत राय ने मामले की जानकारी दी. बताया कि इसको लेकर संताल परगना कैंप कार्यालय में मिशन से जुड़े सदस्यों की बैठक की गयी. बैठक में जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार अग्रवाल, पथरगामा प्रखंड के सत्यजीत सिंह, सुदंरपहाडी के अशोक राम,

सहित अन्य सदस्य भी शामिल थे. सदस्यों ने बताया कि पथरगामा कस्तुरबा की हालत चिंताजनक है. इस घटना से जिला शर्मसार हुआ है. इस मामले की जांच के लिये मानवाधिकार मिशन एक टीम भेजेगी. पांच सदस्यीय टीम भेजी जाएगी. कमेटी में श्रवण अग्रवाल, अजीत कुमार सहाय, विजय कुमार चौबे, मुजफ्फर आलम, सत्यजीत सिंह, सुजाता कुमारी रहेंगे. बैठक में चंदन कुमार, रामजीत साह, रंजीन कुमार गुप्ता, अमित पाठक, आलोक गुप्ता, मो नईम काजी,आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >