गुड न्यूज. कृषि पदाधिकारी ने जनसेवकों व कृषक मित्रों को दी जानकारी, कहा

खेत का पानी खेत में अभियान के तहत होगा डोभा का निर्माण जिले के किसानों के लिए खुशखबरी है. सिंचाई के लिए सरकार खेत का पानी खेत में अभियान के तहत डोभा का निर्माण करायेगी. अकेले गोड्डा के सदर प्रखंड में 277 डोभा का निर्माण कराया जाना है. जिला प्रशासन अभियान को लेकर रेस है. […]

खेत का पानी खेत में अभियान के तहत होगा डोभा का निर्माण

जिले के किसानों के लिए खुशखबरी है. सिंचाई के लिए सरकार खेत का पानी खेत में अभियान के तहत डोभा का निर्माण करायेगी. अकेले गोड्डा के सदर प्रखंड में 277 डोभा का निर्माण कराया जाना है. जिला प्रशासन अभियान को लेकर रेस है.
गोड्डा : मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद किसानों के लिए डोभा का निर्माण किया जायेगा. इसको लेकर विभाग रेस में दिख रहा है. खेत का पानी खेत मे अभियान के तहत सभी प्रखंडों में डोभा का निर्माण किया जा रहा है. अकेले गोड्डा प्रखंड में कुल 277 डोभा का निर्माण विभिन्न पंचायतों में किया जाना है. इसको लेकर ही सदर प्रखंड के सभागार में प्रखंड कृषि पदाधिकारी गौतम कुमार ठाकुर ने रविवार को प्रखंड के सभागार में बैठक की. जिसमें पंचायत के जनसेवकों व कृषि मित्रों को जानकारी दी गयी.
श्री ठाकुर ने बताया कि मुख्यमंत्री के आदेश के बाद इस योजना को धरातल पर उतारा जा रहा है. जनसेवक व कृषि मित्र लाभुकों से संपर्क कर डोभा का निर्माण करेंगे. इसके लिए स्वयं लाभुकों से भी संपर्क साधा जायेगा और संबंधित कागजात लिये जायेंगे. जनसेवकों को युद्ध स्तर पर लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है. बताया कि इसमें लाभुकों को 90 प्रतिशत की राशि अनुदान के रूप में दी जायेगी. कुल तीन प्रकार का डोभा निर्माण किया जाना है. जमीन के 10वें हिस्से में डोभा का निर्माण किया जाना है. प्रथम चरण में लाभुकों को एग्रीमेंट के बाद 40 प्रतिशत राशि दी जायेगी. बाद में सभी राशि का भुगतान कर दिया जायेगा. विभाग द्वारा लाभुकों के साथ सीधे तौर एग्रीमेंट किया जायेगा. बताया कि लाभुक इस योजना का लाभ ले सकते हैं. यह सिंचाई के उद्देश्य को लेकर काफी सहायक होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >