33 करोड़ की बंटेगी परिसंपत्ति
गुरुवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास जिले के कई योजनाओं का शिलान्यास व उदघाटन करेंगे. सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. शहर की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. सड़क, सिंचाई, एनआरपी समेत कर्मचारी भवन निर्माण का शिलान्यास करेंगे.
गोड्डा : राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास गुरुवार को गोड्डा आ रहे है. चार दिनों में दूसरी बार मुख्यमंत्री सड़क व भवन का ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे. उपचुनाव को देखते हुए सीएम विकास की योजनाएं, परिसंपत्ति का वितरण तथा जमीन का पट्टा व नियुक्ति पत्र का वितरण करेंगें. कार्यक्रम की सफलता को लेकर जिला प्रशासन खासकर एक दिन पूर्व पदस्थापित डीसी अरविंद कुमार स्वयं माॅनिटरिंग कर रहे है.
मुख्यमंत्री जिले में करीब 28321.781 लाख रुपये के विभिन्न सड़क , भवन तथा अन्य सिंचाई व्यवस्था का आॅनलाइन शिलान्यास तथा उदघटन करेंगे . इसमें करीब 14 करोड़ की लागत से बने सदर प्रखंड के तसरिया गांव के एकलव्य विद्यालय का उदघटन करेंगे. मुख्यमंत्री 16520.152 लाख की लागत से पथ निर्माण विभाग के 88 किलोमीटर लंबी सड़क,1245.392 लाख की लागत से बननेवाली ग्रामीण विकास विभाग की 32 किमी सड़क ,
41 लाख की लागत से बननेवाला कर्मचारी भवन, एनआरइपी के तहत 249 लाख की लागत से बननेवाले भवन, माइनर ऐरिगेशन के 865 लाख के तालाब तथा मध्यम सिंचाई योजना से बननेवाले चेकडैम, 60 लाख की लागत त्रिवेणी बीयर का शिलान्यास करेंगे. वहीं पेयजल स्वच्छता के तहत जलापूर्ति योजना राशि 42 लाख की लागत से भूमि संरक्षण विभाग के तहत तालाब का जीर्णोद्धार व 960 लाख की लागत से डोभा निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे.
तसरिया गांव में 14 करोड़ की राशि के एकलव्य विद्यालय का उदघाटन तथा 10 करोड़ की लागत के पहाड़िया विद्यालय गोदाम का शिलान्यास करेंगे. 3335.521 लाख की राशि के परिसंपत्ति का वितरण करेंगे. इसमें के सीसी, पीएमआरजीएसवाइ, मुद्रा लोन, पशुपालन, सीसी , मुख्यमंत्री लक्ष्मी लाडली योजना,
साड़ी वितरण, पहाड़िया पेेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, गाय वितरण, सोलर, पंप सेट आदि वितरण किया जायेगा. साथ ही अटल सुरक्षा पेंशन , प्रणानमंत्री सुरक्षा बीमा, जीवन ज्योति योजना, रोजगार सेवक नियुक्ति पत्र, प्रधानी पट्टा, राशन कार्ड, पोषण सखी नियुक्ति-पत्र, बनाधिकार पट्टा, लिपिक एवं आदेशपाल आदि का नियुक्ति-पत्र का वितरण किया जायेगा.
