चोरी कर इसीएल से ले जाया जा रहा था डीजल
गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई
पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार व्यक्ति को भेजा जेल
बोआरीजोर : गुप्त सूचना पर ललमटिया पुलिस ने थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव के पास 300 लीटर डीजल जब्त किया है. थाना प्रभारी हरिनारायण सिंह ने बताया कि इसीएल की डीजल को छह जार में भरकर चोरी कर ले जाया जा रहा था. ठेला में ले जा रहे चोरी के डीजल के साथ गणेश साह को रंगे हाथ धर दबोचा गया है. आरोपी को जेल भेज दिया गया है. ठेला व डीजल जब्त कर लिया गया है. सूत्रों के अनुसार पहले से ही इसीएल का डीजल चुराने का खेल चल रहा था.
आज गुल रहेगी बिजली
गोड्डा : 33 केवी में मरम्मत को लेकर मंगलवार दिनभर बिजली गुल रहेगी. 33 केवी सप्लाइ लाइन में सुधार किये जाने को लेकर काम सुबह मे ही शुरू किया जायेगा. इस आशय की जानकारी कार्यपालक अभियंता गोपाल प्रसाद वर्णवाल ने दी. उन्होंने बताया कि सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक बिजली नदारद रहेगी.
प्लेन उड़ाने का सिखाया गुर
गोड्डा के पथरगामा के जनजातीय काॅलेज के मैदान में ऐरोनाटिक्स इंजीनियरिंग के तहत वायुयान बनाने तथा आकाश में उड़ाने के गुर सिखाये जा रहे है. छात्रों को आज पहली बार ऐसे गुर सिखाने के लिये बाहर से आये एक्सपर्ट द्वारा वायुयान के कल पुर्जे की जानकारी के साथ हवा में प्लेन उड़ाने का भी डेमो दिखाया
