कुएं में डूबने से इसीएलकर्मी की मौत
सुबह चार बजे मंदिर की सफाई करने गये थे कर्मी
काफी खोजबीन के बाद ग्रामीणों ने कुएं में देखा शव
क्वार्टर के लोगों ने रस्सी के सहारे निकाला शव
पोस्टमार्टम के बाद यूडी केस हुआ दर्ज
हनवारा : महगामा थाना क्षेत्र के एनएचएस कालोनी से सटे हनुमान मंदिर के पास शनिवार की सुबह कुएं मेें गिरने से इसीएल कर्मी मुकुंद महतो (50 वर्ष) की मौत हो गयी. वह इसीएल में पानी टैंकर का काम करते था. क्वार्टर संख्या 224/447 में रहे थे. घटना सुबह शनिवार सुबह की बतायी जा रही है. पुत्र राजीव कुमार ने बताया कि सुबह चार बजे मंदिर परिसर में साफ सफाई करने गये थे. कुएं में पानी भरने के दौरान पैर फिसल जाने से कुंए में गिर गये.
काफी खोजबीन के बाद भी जब परिजनों को पता नहीं चला तो जुटे लोगों ने ही कुएं में रस्सी डालकर शव को बाहर निकाला. शव को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. थाना प्रभारी रेणु कुमारी गुप्ता ने बताया कि मामले को लेकर यूडी केस दर्ज किया जायेगा. इसीएल कर्मी की डूबने से मौत होने के बाद परिजनों पर दु:ख का पहाड़ टूट गया है. घर का कमाऊ सदस्य की मौत होने के बाद परिजनों पर आर्थिक तंगी की मार झेलनी पड़ेगी. गांव के लोग भी इस घटना से काफी मर्माहत हैं.
