पहले भी जेल जा चुका है संवेदक

दीपक पर दर्ज हैं कई संगीन मामले छह माह पहले नगर पंचायत अध्यक्ष अजीत सिंह के साथ मुख्य बाजार में की थी रंगदारी इससे पहले नगर थाना के दो मामले में मारपीट कर पैर हाथ तोड़ने का रहा है आरोपित सेवानिवृत एक बड़े पुलिस पदाधिकारी की वर्षों से कृपा के कारण पुलिस विभाग मामला लेने […]

दीपक पर दर्ज हैं कई संगीन मामले

छह माह पहले नगर पंचायत अध्यक्ष अजीत सिंह के साथ मुख्य बाजार में की थी रंगदारी
इससे पहले नगर थाना के दो मामले में मारपीट कर पैर हाथ तोड़ने का रहा है आरोपित
सेवानिवृत एक बड़े पुलिस पदाधिकारी की वर्षों से कृपा के कारण पुलिस विभाग मामला लेने से पहले भी करता रहा है आनाकानी
रविवार की घटना में भी अभियंता मुकेश कुमार को प्राथमिकी दर्ज कराने में करनी पड़ी मशक्कत
गोड्डा : नगर पंचायत से लेकर भवन निर्माण विभाग में डिमार्टमेंटल और पेटी कांट्रैक्ट के रूप में पैसा कमाकर स्वंय का लाइसेंस प्राप्त करने वाला आपराधिक छवि के दीपक साह ने रविवार को कनीय अभियंता मुकेश झा के साथ जिस तरह की घटना को अंजाम दिया है. यह उसके लिए नयी घटना नहीं है.
अब तक करीब चार मामलों में नगर थाना में दीपक के खिलाफ मामला दर्ज है तथा कई मामले में वो जेल की भी हवा खा चुका है. गत वर्ष अक्तूबर महीने में मुख्य बाजार स्थित काली मंदिर में एक जेइ के नाम से नगर पंचायत के डिपार्टमेंटल काम को मनमानी के खिलाफ नगर अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह के समझाने के दौरान सरेबाजार रंगदारी करते हुए श्री सिंह को भगाने का काम किया था. घटना को लेकर नगर थाना में रंगदारी का मामला दर्ज हो जाने के चार दिन के बाद दीपक को जेल भेजा गया था. दीपक कुमार इससे पहले भी गंगटा मोहल्ले में जमीन विवाद मामले में रंगदारी करते हुए दो लोगों को मार कर पैर हाथ तोड़ा था. कांड में दीपक मुख्य आरोपी था.
कर्मचारी संगठनों ने दी तीखी प्रतिक्रिया
मामले पर कर्मचारी संगठनों की ओर से तीखी प्रतिक्रिया दी गयी है. अराजपत्रित कर्मचारी संघ के मदन मोहन मिश्र व अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के सुधीर कुमार चौधरी ने निंदा करते हुए कहा किप्रशासन को ऐसे असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करनी चाहिए तथा अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की.
बताया कि यह ठीक नहीं है. इससे कर्मियों का मनोबल घटेगा. दीपक कुमार साह द्वारा सरकारी पदाधिकारी के साथ, जनप्रतिनिधि के साथ हमेशा दुर्व्यहारपूर्ण कार्य एवं रंगदारी के लिए चर्चित है. मामला बड़ा ही दुखद है. अविलंब कार्रवाई हो.”
-अजीत कुमार सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >