बालूमाथ की घटना पर बोले विधायक प्रदीप यादव

घटना से मानवता हुई शर्मसार दादरी से भी भयानक घटना बतायी घटना के लिए सरकार,विहिप व बजरंगदल दल को जिम्मेदार बताया सीबीआइ या न्यायीक जांच की मांग प्रत्येक पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा व नौकरी देने की मांग भाजपा की सरकार में अल्पसंख्यकों व दलितों पर बढ़ा है अत्याचार: प्रदीप गोड्डा : पोड़ैयाहाट […]

घटना से मानवता हुई शर्मसार

दादरी से भी भयानक घटना बतायी
घटना के लिए सरकार,विहिप व बजरंगदल दल को जिम्मेदार बताया
सीबीआइ या न्यायीक जांच की मांग
प्रत्येक पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा व नौकरी देने की मांग
भाजपा की सरकार में अल्पसंख्यकों व दलितों पर बढ़ा है अत्याचार: प्रदीप
गोड्डा : पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने अपने आवास पर मंगलवार को प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने बालूमाथ की घटना पर सरकार के खिलाफ कड़ा प्रहार किया. श्री यादव ने कहा कि जिस तरह चार पांच की संख्या में मवेशी व्यापारियों को पेड़ पर लटका कर हत्या कर दी गयी. यह मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है.
उन्हाेंने घटना को दादरी में हुई घटना से भी भयानक बताया है. श्री यादव ने निशाना साधते हुये घटना के लिए भाजपा सरकार, बजरंग दल व विहिप को जिम्मेदार बताया. श्री यादव ने कहा कि आंकड़े बताते हैं कि भाजपा सरकार में अल्पसंख्यक तथा दलितों पर अत्याचार बढ़ा है. देश भर में अब तक 55 सांप्रदायिक दंगे हुये हैं. 14 – 15 दिन में यह दूसरी घटना है. इस दौरान जेवीएम नेता निलेश झा, राजू पंजियारा , उपेंद्र कुमार आदि मौजूद थे.
सरकार कराये सीबीआइ व न्यायिक जांच : श्री यादव ने कहा कि सरकार इस मामले की सीबीआइ तथा न्यायीक जांच कराये . प्रत्येक परिवार को 50 -50 लाख रुपये का मुआवजा के साथ सरकारी नौकरी भी दे .
जनता के साथ जेवीएम करेगा आंदोलन : श्री यादव ने कहा कि मामले को यदि सरकार हलके में लेती है तो जनता के साथ मिलकर जेवीएम सड़क से लेकर सदन तक जोरदार आंदोलन करेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >