डायन मामले में महिला ने दर्ज करायी प्राथमिकी

पथरगामा : थाना क्षेत्र के माल निस्तारा गांव की मालती देवी ने गांव के ही मुन्ना मंडल, विपीन मंडल, अमित मंडल व सुनीला देवी पर डायन एक्ट प्रथा एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी है. दिये आवेदन में पीड़िता ने बताया कि 25 फरवरी को बहियार में अकेला देखकर जयमंती देवी व सुशीला देवी ने […]

पथरगामा : थाना क्षेत्र के माल निस्तारा गांव की मालती देवी ने गांव के ही मुन्ना मंडल, विपीन मंडल, अमित मंडल व सुनीला देवी पर डायन एक्ट प्रथा एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी है. दिये आवेदन में पीड़िता ने बताया कि 25 फरवरी को बहियार में अकेला देखकर जयमंती देवी व सुशीला देवी ने उसके साथ मारपीट की. बाल खींचा साथ ही 10 भर का चांदी का चेन गला से छीन लिया. घटना की जानकारी पति विलास मंडल को बतायी. पति ने आरोपितों से पूछताछ की तो पति और पुत्र मोतीलाल मंडल के साथ भी आरोपितों ने मारपीट की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >