जेल अदालत से हुई मोबाइल चोरी के एक आरोपित की रिहाई

गोड्डा : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में मंडल कारा परिसर में जेल अदालत का आयोजन जायेगा. जानकारी देते हुए प्राधिकार के सचिव आनंद प्रकाश ने बताया पोड़ैयाहाट थाना अंतर्गत लबडीहा के परमिट टुडू जेल में मोबाइल चोरी के आरोप में बंद था. अपना दोष स्वीकार करने पर जेल में बितायी अवधि को सजा […]

गोड्डा : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में मंडल कारा परिसर में जेल अदालत का आयोजन जायेगा. जानकारी देते हुए प्राधिकार के सचिव आनंद प्रकाश ने बताया पोड़ैयाहाट थाना अंतर्गत लबडीहा के परमिट टुडू जेल में मोबाइल चोरी के आरोप में बंद था. अपना दोष स्वीकार करने पर जेल में बितायी अवधि को सजा मानते हुए उसे रिहा किया गया. उसके ऊपर उसके गांव के ही सुमित किस्कू ने पोड़ैयाहाट थाना में मामला दर्ज कराया था.

इसमें पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था. जेल अदालत में प्राधिकार सचिव सह सब जज आनंद प्रकाश के अलावे सीजेएम संजय प्रताप व न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी आनंदा सिंह शामिल थे.

लोक अदालत 22 को : गोड्डा. मंगलवार को स्थानीय सिविल कोर्ट परिसर में लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा. यह जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव आनंद प्रकाश ने बताया कि सुबह 11:30 बजे से लोक अदालत की कार्रवाई शुरू होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >