भांजपुर में दिखी पुलिस के प्रति नाराजगी

सरकार से पूरे मामले की जांच कराने की उठायी मांग गोड्डा : बुधवार की सुबह भांजपुर गांव गफ्फार का शव पहुंचने के बाद मातम था. वहीं परिजनों के साथ पत्नी रिजवाना का कहना था कि उसके पति की साजिश के तहत हत्या की गयी है. पुलिस ने इस बात को छिपाने का काम किया है […]

सरकार से पूरे मामले की जांच कराने की उठायी मांग

गोड्डा : बुधवार की सुबह भांजपुर गांव गफ्फार का शव पहुंचने के बाद मातम था. वहीं परिजनों के साथ पत्नी रिजवाना का कहना था कि उसके पति की साजिश के तहत हत्या की गयी है. पुलिस ने इस बात को छिपाने का काम किया है कि यदि रात के वक्त दोनों को गिरफ्तार किया गया था तो उस वक्त पूरी तलाशी क्यों नहीं हुई. तलाशी के बावजूद अगर किसी के पास जहर मिलता है और आत्महत्या की जाती है तो हर मामले में पुलिस की साजिश झलकती है. यह भी आरोप लगाया कि गफ्फार व पूजा का मोबाइल का नेटवर्क ट्रेस होने के बावजूद इतनी विलंब से गिरफ्तारी क्यों हुई. पूरे मामले की जांच सरकार कराये.
महगामा में अतिरिक्त पुलिस मंगाया गया था जिला से
क्षेत्र में किसी अप्रिय घटना की संभावना को देखते हुए जिला से अतिरिक्त पुलिस बल की व्यवस्था महगामा थाना में की गयी थी.
इस दौरान पुलिस अधिकारी दर्जनों की संख्या में थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >