परेशानी. महगामा में 33केवी िवद्युत सप्लाइ लाइन में आयी खराबी
सोमवार को 33केवीए लाइन में मरम्मत के काम कराये जाने के कारण शहर समेत ग्रामीण इलाकों में छह घंटे तक बिजली की अापूर्ति बाधित रही. इससे लोग परेशान हैं. रविवार को भी 10 घंटे तक लोग बिजली से वंचित रहे.
गोड्डा : सोमवार की सुबह 10 बजे के बाद 33 केवी को मरम्मत किये जाने के लिए विभाग ने काम किया तो शुरू जरूर किया पर थोड़ी देर बाद ही 33 केवी की संचरण लाइन में अचानक खराबी हो गयी. महगामा के समीप 33 केवी संचरण लाइन में खराबी के कारण तकरीबन छह घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही. बाद में ब्रेक डाउन होने की सूचना पर विभाग के कर्मियो ने आपूर्ति को दुरूस्त किया. तब तक शाम 6 बजे तक आपूर्ति पुन: आपूर्ति बहाल हुई. कार्यपालक अभियंता गोपाल प्रसाद वर्णवाल ने बताया कि ब्रेकडाउन होने के कारण ही आपूर्ति बाधित थी.
लगातार दो दिन ब्रेकडाउन रही बिजली : 33 केवी में खराबी लगातार दो दिनों तक आपूर्ति बाधित रही है. दो दिनो में तकरीबन 10 घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही है.रविवार की सुबह भी जिला मुख्यालय सहित तीन प्रखंडों में दिन भर बिजली बाधित रही. देर शाम ही बिजली नसीब हो पायी. मरम्मत का काम तकरीबन एक माह तक चलने का अनुमान है.
सोमवार को छह घंटे तक रही आपूर्ति ठप
सोमवार को कुल मिलाकर छह घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप्प रही.जिला मुख्यालय सहित पथरगामा, सुंदरपहाड़ी व पोड़ैयाहाट मे भी लोगों को बिजली नसीब नहीं हो पायी. इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी.
आज दिन भर गायब रहेगी बिजली
33 केवी में मरम्मत को लेकर मंगलवार को भी दिन भर बिजली बाधित रहेगी. विभाग के अधिकारियो ने बताया कि दिन भर मरम्मत का कार्य किया जायेगा.इ स वजह से बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी.
