लाभुकों की शिकायत पर डीसी ने की कार्रवाई

डुमरिया गांव के डीलर का लाइसेंस हुआ रद्द लाभुकों ने दो-तीन माह से अनाज नहीं देने की उपायुक्त से की थी शिकायत खाद्यान्न गबन करने के मामलो को लेकर डीसी ने की कार्रवाई गोड्डा : सदर प्रखंड के डुमरिया गांव के डीलर गायत्री स्वयं सहायता समूह की लाइसेंस (संख्या 56/2009) रद्द कर दिया गया है. […]

डुमरिया गांव के डीलर का लाइसेंस हुआ रद्द

लाभुकों ने दो-तीन माह से अनाज नहीं देने की उपायुक्त से की थी शिकायत
खाद्यान्न गबन करने के मामलो को लेकर डीसी ने की कार्रवाई
गोड्डा : सदर प्रखंड के डुमरिया गांव के डीलर गायत्री स्वयं सहायता समूह की लाइसेंस (संख्या 56/2009) रद्द कर दिया गया है. लाभुकों की शिकायत पर डीसी हर्ष मंगला ने कार्रवाई की है. निलंबित डीलर के खिलाफ अनाज वितरण मे मनमानी किये जाने का आरोप लगाया था.
कार्डधारियों ने उपायुक्त से दो से तीन माह का अनाज नही देने की शिकायत की थी. इसको लेकर उपायुक्त ने दोषी डीलर के खिलाफ मनमानी बरतने व सरकार के अतिअनुदानित खाद्यान्न के गबन से संबंधित मामले को लेकर कार्रवाई करते हुये निलंबित कर दिया .वही अनुमंडलाधिकारी को वस्तुस्थिति की जांच करते हुए अंतिम आदेश दिये जाने का निर्देश उपायुक्त ने दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >