बैजल मेला देखकर बुधवार सुबह बाइक से लौट रहा था घर
सीएचसी में प्राथमिक उपचार कर डाक्टरों ने सदर अस्पताल किया रेफर
गोड्डा : सुंदरपहाड़ी प्रखंड के बैजल मेला से मेला देखकर घर लौट रहे आदिवासी युवक जीतराम मुर्मू घायल हो गया. वह तेलडीहा गांव के रहनेवाला बताया जा रहा है. बैजल मेला को देखने के लिए मंगलवार को गया था. रातभर मेला में रहने के बाद बुधवार की सुबह गांव के दो दोस्तों के साथ अपनी बाइक से तेलडीहा घर लौटरहा था.
इस क्रम में सुंदरपहाड़ी के टेशोबथान के समीप बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल का सुंदरपहाड़ी सीएचसी में इलाज के लिए पहुंचाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी के चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल में डॉ अम्बिका प्रसाद ने अस्पताल में भरती कर इलाज शुरू करा दिया है. उसकी हालत गंभीर बतायी जाती है.
