धान क्रय केंद्र से किसानों को नहीं मिल रहा लाभ

ठाकुरगंगटी : भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष संतोष आनंद ने धान क्रय केंद्र का लाभ प्रखंडवासियों को दिये जाने की मांग उपायुक्त से की. श्री आनंद ने बताया कि इस मामले को लेकर प्रखंड प्रशासन उदासीन है.बताया कि किसानों का धान वास्तविक रूप से क्रय केंद्र के माध्यम से नही लिया जा रहा है. किसान […]

ठाकुरगंगटी : भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष संतोष आनंद ने धान क्रय केंद्र का लाभ प्रखंडवासियों को दिये जाने की मांग उपायुक्त से की. श्री आनंद ने बताया कि इस मामले को लेकर प्रखंड प्रशासन उदासीन है.बताया कि किसानों का धान वास्तविक रूप से क्रय केंद्र के माध्यम से नही लिया जा रहा है.

किसान क्रय केंद्र खोले जाने के बाद भी ठगा महसूस कर रहे हैं. बताया कि अब तक एक हजार क्विंटल भी धान सही ढंग से पैक्स व लैंपस के माध्यम से किसानों का नहीं खरीदा गया है. एक तो देर से क्रय केंद्र खोला गया है तथा खोले जाने के बाद भी केवल रस्म अदायगी की जा रही है. कहा कि किसानों के साथ खिलवाड़ बरदाश्त नहीं किया जायेगा. इस बाबत भाजपा आंदोलन करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >