कैसे बुझेगी ग्रामीणों की प्यास!

पोड़ैयाहाट : प्रखंड क्षेत्र के गुड़मेश्वर धाम स्थित पंप हाउस चार माह से खराब पड़ा हुआ है. ग्रामीणों ने बताया पंप हाउस बंद रहने से करीब एक हजार की आबादी प्रभावित हो रही है. पंप हाउस की निगरानी करने वाला कोई नहीं है. तकनीकी खराबी के कारण चार माह से पंप हाउस पेयजल की आपूर्ति […]

पोड़ैयाहाट : प्रखंड क्षेत्र के गुड़मेश्वर धाम स्थित पंप हाउस चार माह से खराब पड़ा हुआ है. ग्रामीणों ने बताया पंप हाउस बंद रहने से करीब एक हजार की आबादी प्रभावित हो रही है. पंप हाउस की निगरानी करने वाला कोई नहीं है. तकनीकी खराबी के कारण चार माह से पंप हाउस पेयजल की आपूर्ति नहीं कर पा रहा है.

ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लेकिन कई क्षेत्रों में आज भी पेयजलापूर्ति योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है. कई जगह पानी के लिए पंप हाउस तो बना दिये पर चालू होने से परेशनी बनी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >