कृषक मित्रों ने कृषि मंत्री का पुतला फूंका

सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप बजट में कृषक मित्रों की उपेक्षा का लगाया आरोप गोड्डा : सरकार की वादाखिलाफी से क्षुब्ध कृषक मित्रों ने शनिवार की शाम कृषि मंत्री रणधीर सिंह का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया है. जुटे कृषक मित्रों ने झूठा आश्वासन देकर छलावा किये जाने के मामले पर रोष जताते हुये […]

सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

बजट में कृषक मित्रों की उपेक्षा का लगाया आरोप
गोड्डा : सरकार की वादाखिलाफी से क्षुब्ध कृषक मित्रों ने शनिवार की शाम कृषि मंत्री रणधीर सिंह का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया है. जुटे कृषक मित्रों ने झूठा आश्वासन देकर छलावा किये जाने के मामले पर रोष जताते हुये सरकार विरोधी नारे भी लगाये. कार्यक्रम नेतृत्व करते प्रदेश अध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा पिछले दिनों कृषक मित्रों को मानदेय दिये जाने का आश्वासन दिया गया था.
आश्वासन दिये जाने के बाद भी मंत्री द्वारा राज्य की ओर से बजट पेश किये जाने के दौरान कृषक मित्रों की उपेक्षा की गयी. इसको लेकर राज्य के तकरीबन 16 हजार कृषक मित्रों में रोष है. कृषक मित्रों ने बताया कि सरकार द्वारा वादाखिलाफी की गयी है. सरकार के पास झूठ का पुलिंदा है. बताया कि राज्य के कुल 16 हजार कृषक मित्रों की मांगे पूरी नहीं हुई है. मौके पर रामावतार यादव, अजय कुमार, संतोष सिंह, सजल श्रद्धा, सोनम पुनम, सुभाष चंद्र राम, सलीम अंसारी, कुलदीप मांझी आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >