इस्ट जोन कैरम चैंपियनशिप के खिलाड़ी लखीसराय रवाना
गोड्डा : लखीसराय में 26 से 28 फरवरी तक होनेवाले इस्ट जॉन कैरम चैंपियनशिप के लिए गोड्डा के खिलाड़ियों का एक दल लखीसराय रवाना हो गया है. गुरुवार को गोड्डा प्राइवेट बस स्टैंड में जिला सचिव सुरजीत झा द्वारा कैरम खिलाड़ियों को मैनेजर विपिन चंद्र दुबे की आगुआइ में रवाना किया. सचिव ने बताया कि […]
गोड्डा : लखीसराय में 26 से 28 फरवरी तक होनेवाले इस्ट जॉन कैरम चैंपियनशिप के लिए गोड्डा के खिलाड़ियों का एक दल लखीसराय रवाना हो गया है. गुरुवार को गोड्डा प्राइवेट बस स्टैंड में जिला सचिव सुरजीत झा द्वारा कैरम खिलाड़ियों को मैनेजर विपिन चंद्र दुबे की आगुआइ में रवाना किया. सचिव ने बताया कि बुधवार की देर शाम दुमका में झारखंड राज्य सह पूर्वी प्रक्षेत्र कैरम संघ के महासचिव मुकुल कुमार झा द्वारा टीम की घोषण की गयी है.
इसमें गोड्डा से तीन खिलाड़ियों को शामिल किया गया है.
पुरुष वर्ग में गढ़वा के आलोक कश्यप, दुमका के अब्दुल रहमान व मनीष गुप्ता, देवघर के नितेश कुमार, अनंत सिंधू व मयंक, गोड्डा के प्रमोद कुमार शामिल हैं. जबकि महिला वर्ग में गोड्डा से कनक बल्लभी व काव्यश्री के अलावा दुमका से स्मृति शेखर, देवघर से अंजली व मानसी शामिल हैं. बताया कि गुरुवार की शाम महासचिव मुकुल झा के नेतृत्व में टीम जसीडीह से लखीसराय के लिए प्रस्थान करेगी.