बोआरीजोर में संदिग्ध अवस्था में महिला की मौत

महिला का पति बाहर रहता है प्रथम दृष्टया पुलिस अवैध संबंध में हुई हत्या की आशंका जता रही है पुत्र ने बताया मां व िपता में रात को हुआ था विवाद बोआरीजोर : ललमटिया थाना की पुलिस ने बुधवार को एक महिला का शव बरामद किया है. महिला का शव फंदे से जूझ रहा था. […]

महिला का पति बाहर रहता है

प्रथम दृष्टया पुलिस अवैध संबंध में हुई हत्या की आशंका जता रही है
पुत्र ने बताया मां व िपता में रात को हुआ था विवाद
बोआरीजोर : ललमटिया थाना की पुलिस ने बुधवार को एक महिला का शव बरामद किया है. महिला का शव फंदे से जूझ रहा था. थाना के एएसआइ महेश शर्मा ने बताया कि महिला की शिनाख्त कर ली गयी है. लोहंडिया बाजार स्थित सुनिता देवी का शव उसके घर से बरामद किया गया है. पुत्र राहुल कुमार से लिये गये बयान के मुताबिक सुनिता देवी के घर में मंगलवार की देर रात कारू गुप्ता नामक व्यक्ति आया था.
कारू गुप्ता व सुनिता देवी के बीच रात में झंझट हुआ था. सुबह कारू गुप्ता जाने के क्रम में सुनिता देवी के पुत्र राहुल कुमार को बताया कि तुम्हारी मां मर गयी है. किसी को मेरे बारे में नहीं बताना नहीं तो पिटाई होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >