नशे में गिरकर वृद्ध की मौत

मेहरमा : थाना क्षेत्र के अमजोरा पिरोजपुर पंचायत के साहब धमड़ी गांव के 60 वर्षीय वृद्ध खान मोहम्मद के शराब नशे की हालत में गिरने से मौत हो गयी है. वृद्ध के पुत्र मो मिन्नत ने बताया कि रविवार को करीब चार बजे शराब के नशे में धुत पिता खान मोहम्मद घर पहुंचकर धड़ाम से […]

मेहरमा : थाना क्षेत्र के अमजोरा पिरोजपुर पंचायत के साहब धमड़ी गांव के 60 वर्षीय वृद्ध खान मोहम्मद के शराब नशे की हालत में गिरने से मौत हो गयी है. वृद्ध के पुत्र मो मिन्नत ने बताया कि रविवार को करीब चार बजे शराब के नशे में धुत पिता खान मोहम्मद घर पहुंचकर धड़ाम से गिर गये. ग्रामीणों के सहयोग से जख्मी अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही दम तोड़ दिया. थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने कहा कि शव को कब्जे में लिया गया है. पोस्टमार्टम के लिए भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >