सरवा गांव में आग से घर जलकर राख

गोड्डा : पोड़ैयाहाट प्रखंड के रतनपुर पंचायत क्षेत्र के सरवा गांव में अगलगी की घटना में मोती भंडारी का घर जलकर राख हो गया. जबकि पड़ोसी घर पुतुल देवी का घर आग की चपेट में आने से थोड़ा जल गया. आंशिक क्षति हुई. प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर करीब 12 बजे अज्ञात कारणों […]

गोड्डा : पोड़ैयाहाट प्रखंड के रतनपुर पंचायत क्षेत्र के सरवा गांव में अगलगी की घटना में मोती भंडारी का घर जलकर राख हो गया. जबकि पड़ोसी घर पुतुल देवी का घर आग की चपेट में आने से थोड़ा जल गया.

आंशिक क्षति हुई. प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर करीब 12 बजे अज्ञात कारणों से मोती भंडारी के घर आग लग गयी. देखते ही देखते उसके घर में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया. पीड़ित ने बताया कि अगलगी की घटना में उन्हें 50 हजार की क्षति बतायी जाती है. ग्रामीणों द्वारा जिप सदस्य घनश्याम यादव को दूरभाष पर अगलगी के घटना की जानकारी दी.

जिप सदस्य श्री यादव ने बताया कि जानकारी मिलते ही तुरंत दमकल विभाग के कार्यालय जाकर मामले की जानकारी देकर दमकल को गांव भेजने का काम किया गया. जिप सदस्य सरवा गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिले. मौके पर ही पोड़ैयाहाट बीडीओ को मामले से अवगत करा कर पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दिये जाने की बात कही गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >