दो लाख 80 हजार बच्चों को पिलायी जायेगी खुराक

जिला परिषद अध्यक्ष आज करेगी अभियान की शुरूआत पहले दिन लक्षित बूथों पर पिलायी जायेगी खुराक गोड्डा : दूसरे चरण में शुरू होनेवाले तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की तैयारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूरी कर ली गयी है. जिला स्वास्थ्य मिशन के डीपीएम प्रदीप कुमार सिन्हा ने बताया कि तीन दिनी पल्स पोलियो अभियान कार्यक्रम […]

जिला परिषद अध्यक्ष आज करेगी अभियान की शुरूआत

पहले दिन लक्षित बूथों पर पिलायी जायेगी खुराक

गोड्डा : दूसरे चरण में शुरू होनेवाले तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की तैयारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूरी कर ली गयी है. जिला स्वास्थ्य मिशन के डीपीएम प्रदीप कुमार सिन्हा ने बताया कि तीन दिनी पल्स पोलियो अभियान कार्यक्रम का उदघाटन रविवार को किया जायेगा. सदर अस्पताल परिसर में कार्यक्रम स्थल को सजाया गया है.

जिला परिषद अध्यक्ष बसंती देवी द्वारा जिला स्तरीय कार्यक्रम का उदघाटन सुबह आठ बजे किया जायेगा. डीपीएम श्री सिन्हा ने बताया कि दूसरे चक्र में 02 लाख 79 हजार 772 बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है. अभियान को सफल बनाने के लिए सभी रेगुलर व अनुबंध कर्मियों को पहले दिन बूथ पर ही लक्षित बच्चों को दवा पिलाने को लेकर निर्देश दिया गया है.

दूसरे दिन से पोलियोकर्मी घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलायेंगे. अवसर पर मुख्य तौर पर सिविल सर्जन डॉ सीके शाही, एसीएमओ डॉ रामजी भगत, डीएसओ डॉ राम प्रसाद सहित सभी चिकि त्सा पदाधिकारी व स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >