प्रधान के खिलाफ थाना को घेरा

बोआरीजोर : समकालीन अभियान के तहत राजाभिट्ठा थाना पुलिस ने नारायणपुर गांव के एक आरोपित बाबूराम मुर्मू को पुलिस ने गुरुवार रात गिरफ्तार कर लिया था. गिरफ्तारी के विरोध में सैकड़ों ग्रामीणों ने शुक्रवार दोपहर थाना का घेराव व प्रदर्शन किया है. ग्रामीण आरोपित को छुड़ाने की मांग कर रहे थे. ग्रामीणों ने बताया कि […]

बोआरीजोर : समकालीन अभियान के तहत राजाभिट्ठा थाना पुलिस ने नारायणपुर गांव के एक आरोपित बाबूराम मुर्मू को पुलिस ने गुरुवार रात गिरफ्तार कर लिया था. गिरफ्तारी के विरोध में सैकड़ों ग्रामीणों ने शुक्रवार दोपहर थाना का घेराव व प्रदर्शन किया है.
ग्रामीण आरोपित को छुड़ाने की मांग कर रहे थे. ग्रामीणों ने बताया कि प्रधान झूठा मुकदमा कर आदिवासी कानून को तोड़ने का काम किया है. इस मामले में बाबूराम सहित 50 अन्य को भी आरोपित बनाया गया है.
दो घंटे तक चले घेराव प्रदर्शन के बाद इंस्पेंक्टर मो. कासिम एवं थाना प्रभारी विजय उरांव द्वारा लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रहे थे. इस दौरान इंस्पेक्टर एवं थााना प्रभारीके समझाने तथा पांच मार्च को गांव के मेला मैदान में पंचायत प्रतिनिधयों के साथ बैठककर मामले के निस्पादन किये का भरोसा दिये जाने के बाद ग्रामीण शांत हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >