गोड्डा : सदर प्रखंड के दुधिया पहाड़ी गांव में गुरुवार को धान कुटाई करने के क्रम में इंद्रजीत साह (55 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गये.
जख्मी के पुत्र जलधर साह ने बताया कि मशीन में धान कुटने के क्रम में उनका हाथ मशीन में चला गया. इस कारण बायां हाथ का अंगूठा पूरी तरह से कट गया. पैर व शरीर के अन्य हिस्सों में काफी चोट लगी है. स्थानीय ग्रामीणों व परिजनों की मदद से उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुुंचाया गया. अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा इलाज किया गया.
