छिनतई करने वाला धराया

आरोपित पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाइगुड़ी का निवसी पुलिस के अनुसार अंतरराज्यीय गिरोह से है आरोपित का संबंध साथियों से मिलने जा रहा था देवघर गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र के सदर प्रखंड परिसर के पास से सेवानिवृत दारोगा से छिनतई करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपित का […]

आरोपित पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाइगुड़ी का निवसी

पुलिस के अनुसार अंतरराज्यीय गिरोह से है आरोपित का संबंध
साथियों से मिलने जा रहा था देवघर
गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र के सदर प्रखंड परिसर के पास से सेवानिवृत दारोगा से छिनतई करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपित का नाम मंजीत ग्वाला है. वह न्यू जलपाइगुड़ी का निवासी है. पुलिस ने उसके पास से मोटरसाइकिल सं जेएच 01 बीबी 8278 भी जब्त किया है. बाइक भी चोरी की है. नगर थाना प्रभारी पास्कल टोप्पो ने बताया कि नगर थाना के पास चाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था.
इस दौरान उससे बाइक की कागजात मांगी गयी. उसने कोई कागजात नहीं दिया. इस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. तलाशी लेने के दौरान उसके पास से विभिन्न व्यक्तियों के बैंक कागजात, पासबुक, पैन कार्ड आदि सामान मिले. इसके बाद उससे कड़ाई से पूछताछ की गयी. इस दौरान उसने नगर थाना क्षेत्र सहित महगामा व मुफस्सिल थाना क्षेत्र में कई लूट को अंजाम देने की बात स्वीकार की है. नगर थाना प्रभारी श्री टोप्पो ने बताया कि 18 जनवरी को सेवानिवृत दरोगा विंदेश्वरी पासवान की 50 हजार रुपये से भरा बैग की छिनतई करने की बात भी स्वीकार की है.
इसके अलावा महगामा के ऊर्जानगर के पास दवा ले रहे शिक्षक के साथ छिनतई, मुफस्सिल थाना कांड संख्या 50/16 के तहत लूटपाट की घटना का उद्भेदन किया है. थाना प्रभारी ने बताया कि लूटपाट की घटना को लेकर गिरोह में कुछ और भी लोग हैं. जिसका खुलासा मंजीत ने किया है. गिरोह के लोगों से मिलने के लिए ही मंजीत बाइक से देवघर जा रहा था. इसी दौरान गोड्डा पुलिस ने उसे पकड़ लिया.
मंजीत का संबंध अंतरराज्यीय गिरोह से : पुलिस ने बताया कि पकड़ाये आरोपित का संबंध अंतर्राज्यीय गिरोह से है. मंजीत ने कई और भी लोगों का नाम बताया है. लूट को अंजाम दिने के बाद वह फरार हो जाता था. संयोग से आरोपित पुलिस के हत्थे चढ़ गया. इस दौरान सअनि एसके ओझा व ज्योतिष कुमार जायसवाल आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >