गाेड्डा : जिले में नक्सली बंदी का असर नहीं रहा. वाहन बेरोकटोक चलते रहे. मालूम हो कि नक्सलियों ने झारखंड मे बंद का आह्वान किया था. बंद को लेकर गोड्डा जिले की पुलिस भी अलर्ट थी. बंदी के कारण ही राज्यभर में मंगलवार को होने वाली मैट्रिक की परीक्षा स्थगित कर दी गयी थी.
बंदी को लेकर ही आज पुलिस ने सुंदरपहाडी के नक्सल प्रभावित क्षेत्रो मे एलआरपी चलाया. पुलिस द्वारा तीन दिनों से इस क्षेत्र में एलआरपी चलाया जा रहा है. मंगलवार को एएसबी के जवानों को लेकर गोड्डा पुलिस द्वारा संयुकत रूप से क्षेत्र के सुसनी,वारगो आदि पहाड़ियों पर एलआरपी चलाया गया.
