एसडीओ ने की सोनागुज्जी गांव के जविप्र दुकान की जांच

ग्रामीणों ने की कम अनाज व केरोसिन देने की शिकायत एसडीओ ने ग्रामीणो को बुलाकर की पूछताछ एसडीओ ने डीलर पर कार्रवाई करने का दिया भरोसा मेहरमा : महगामा एसडीओ संजय कुमार द्वारा शनिवार को गझंडा पंचायत के सोनागुज्जी गांव के जन वितरण प्रणाली की दुकान की जांच की. ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीओ जांच […]

ग्रामीणों ने की कम अनाज व केरोसिन देने की शिकायत

एसडीओ ने ग्रामीणो को बुलाकर की पूछताछ
एसडीओ ने डीलर पर कार्रवाई करने का दिया भरोसा
मेहरमा : महगामा एसडीओ संजय कुमार द्वारा शनिवार को गझंडा पंचायत के सोनागुज्जी गांव के जन वितरण प्रणाली की दुकान की जांच की. ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीओ जांच करने पहुंचे थे. एसडीओ ने गांव के लाभुकों को बुलाकर पूछताछ की. लाभुकों ने एसडीओ को बताया कि पांच किलो अनाज की जगह चार किलो अनाज व किसी को साढ़े चार किलो अनाज दिया जा रहा है. केरोसिन भी कम मात्रा में दी जाती है.
एसडीओ श्री कुमार ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा लिखित शिकायत की गयी है. ग्रामीणों से पूछताछ की गयी है. लाईसेंस संख्या 36/84 डीलर महेश झा द्वारा कम अनाज दिये जाने की शिकायत जांच में सही पायी गयी है. दोषी डीलर पर दंडात्मक कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >