16476 मैट्रिक व 9277 परीक्षार्थी इंटर की परीक्षा में होंगे शामिल

गोड्डा : 16 फरवरी से होने वाली मैट्रिक व इंटर की परीक्षा की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कसी गयी है. मैट्रिक परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिले में 22 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. इस बार कुल 16476 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. शहरी क्षेत्र में कुल पांच परीक्षा केंद्र बनाये […]

गोड्डा : 16 फरवरी से होने वाली मैट्रिक व इंटर की परीक्षा की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कसी गयी है. मैट्रिक परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिले में 22 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. इस बार कुल 16476 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. शहरी क्षेत्र में कुल पांच परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं.

इसमें प्लस टू हाई स्कूल के दो भवन, महिला काॅलेज, गर्ल्स हाई स्कूल, बोर्ड मीडिल स्कूल सहित पोडैयाहाट में चार, बसंतराय में तीन, पथरगामा में तीन, महगामा में तीन, ललमटिया में एक तथा मेहरमा व ठाकुरगंगटी प्रखंड में परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. वही इंटर की परीक्षा के लिये जिला मुख्यालय सहित विभिन्न स्थानों पर परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं.

इंटर की परीक्षा के लिए भी बनाये गये 16 केंद्र : वही इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए जिले में 13 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. परीक्षा में कुल 9277 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे. तीन संकाय के लिए दो पाली में परीक्षा होगी. इंटर आर्टस के लिये कुल 4991 परीक्षार्थी, विज्ञान में 4179 व कॉमर्स में 207 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे. महिला काॅलेज, गोड्डा काॅलेज, हाईस्कूल के नये भवन, पुराने भवन, गर्ल्स हाई स्कूल, होली फैमिली गर्ल्स हाई स्कूल, एसबीएसएसपीएस पथरगामा काॅलेज, मीडिल स्कूल बसंतराय, आदि को केंद्र बनाया गया हैै.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >