कहीं अन्न के लाले तो कहीं फेंका भात पशु के हवाले

राशन व किरोसिन के लिए जिला परिषद में पहुंचे रंगमटिया के लाभुक गोड्डा : एक ओर जहां जिले में राशन व किरोसिने के लिये हाहाकार है. राशन कार्ड नहीं मिलने के कारण लाभुकों में भोजन के लाले पड़े हुए हैं. वहीं कहीं फंके गये भात पशु के हवाले देखे गये. अनाज के लिए विभिन्न स्थानों […]

राशन व किरोसिन के लिए जिला परिषद में पहुंचे रंगमटिया के लाभुक

गोड्डा : एक ओर जहां जिले में राशन व किरोसिने के लिये हाहाकार है. राशन कार्ड नहीं मिलने के कारण लाभुकों में भोजन के लाले पड़े हुए हैं. वहीं कहीं फंके गये भात पशु के हवाले देखे गये. अनाज के लिए विभिन्न स्थानों पर विरोध-प्रदर्शन करते लाभुकों को देखा जा रहा है.वही जिला मुख्यालय के गांधी मैदान में अनाज को फेंके जाने का कुछ नजारा ऐसा भी रहा.
पिछले ही दिन सोमवार को जेवीएम की रैली हुई थी. इसमें हजारों कार्यकर्ताओं के लिए भोजन का प्रबंध किया गया था. ठीक दूसरे दिन मंगलवार को बहुतायत मात्रा मे भात गांधी मैदान के पूर्वी छोर पर फेंका हुआ पाया गया. फेंके गये भात को मवेशी द्वारा खाते देखा गया.एक तरफ सदर प्रखंड के मछिया सिमरडा
रंगमटिया के लाभुकों ने डीलर की मनमानी के खलाफ उठायी आवाज : पंचायत के रंगमटिया गांव के लाभुकों ने अनाज व किरोसिन के लिए जिला परिषद की बैठक में पहुंचकर मामले को उठा रहे हैं. लाभुकों ने बैठक के दौरान जिप सदस्यों को ज्ञापन सौंपकर कम अनाज दिये जाने सहित किरोसिन आदि के वितरण मे डीलर की मनमानी के खिलाफ जमकर आवाज उठायी. पहुचे लाभुकों ने बताया कि डीलर को बदले जाने के लिए लाभुकों ने पूर्व में भी मांग की थी.
पर इस ओर किसी ने भी ध्यान नही दिया है. बताया कि डीलर कौशल किशोर यादव की मनमानी चरम पर है.लाभुकों को लंबी दूरी तय कर चिलौना गांव से अनाज आदि लाना पड़ता है. लाभुकों ने डीलर को निलंबित किये जाने सहित गांव के ही डीलर से अनाज आदि मुहैया कराये जाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >