अगलगी में एक ही परिवार के तीन घर जलकर राख

महगामा : महगामा के कु शमी गांव में शुक्रवार को अगिAकांड में एक ही परिवार का तीन घर जल कर राख हो गया. घटना के वक्त पीड़ित परिवार का कोई भी सदस्य घर में नहीं था. सभी बहियार में धनरोपनी करने गये थे. आगजनी की घटना दोपहर की है. हालांकि आग लगने के कारणों का […]

महगामा : महगामा के कु शमी गांव में शुक्रवार को अगिAकांड में एक ही परिवार का तीन घर जल कर राख हो गया. घटना के वक्त पीड़ित परिवार का कोई भी सदस्य घर में नहीं था. सभी बहियार में धनरोपनी करने गये थे. आगजनी की घटना दोपहर की है.
हालांकि आग लगने के कारणों का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है. आग लगने से मोती मोदी, गौतम मोदी व विक्रम मोदी का घर जलकर राख हो गया. आग सबसे पहले मोती लाल मोदी के घर में लगी थी. आग लगने से घर में रखा वस्त्र, अनाज व नकदी भी जलकर राख हो गया.
घर में एक भी समान जलने के बाद सुरक्षित नहीं बच पाया. आगजनी के बाद तीनों परिवार के सभी सदस्य बेघर हो गये. यहां तक की खाने का एक भी दाना नहीं बचा. जानकारी मिलने पर महगामा बीडीओ उदय कुमार ने पीड़ित परिजनों का हाल जाना. स्थानीय डीलर को पीड़ित परिजनों को अनाज देने का निर्देश दिया. बताया कि प्रावधान के तहत पीड़ित परिजनों को हर संभव सहायता मुहैया करायी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >