पोड़ैयाहाट : पोड़ैयाहाट विवाह मंडप भवन में बुधवार को झामुमो जिलाध्यक्ष राजेश मंडल ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. इसकी अध्यक्ष प्रखंड अध्यक्ष रामदेव सोरेन ने की. जिलाध्यक्ष श्री मंडल ने कहा कि प्रखंड में संगठन को मजबूत किया जायेगा.
एक-एक कार्यकर्ता गांव में जाकर नये सदस्यों क ो जोड़ने का कार्य क रें. प्रखंड कमेटी का विस्तार जल्द किया जायेगा. प्रखंड कमेटी, पंचायत कमेटी का भी पुनर्गठन किया जायेगा. इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष रघुनाथ यादव, प्रखंड उपाध्यक्ष अवध किरानी हांसदा, पूर्व मुखिया शिवलाल सोरेन, दिलीप झा आदि थे.
