पोड़ैयाहाट विधायक ने पीसीसी सड़क का किया शिलान्यास

पोड़ैयाहाट : पोड़ैयाहाट थाना द्वार से गैस एजेंसी तक पीसीसी सड़क योजना का शिलान्यास सोमवार को पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने किया. विधायक ने इस मौके पर जुटे लोगों को संबोधित करते हुये कहा कि यह योजना इस क्षेत्र के लिये अत्यंत उपयोगी है. बताया कि बरसात से इस जगह की जमीन अत्यंत गीली हो […]

पोड़ैयाहाट : पोड़ैयाहाट थाना द्वार से गैस एजेंसी तक पीसीसी सड़क योजना का शिलान्यास सोमवार को पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने किया. विधायक ने इस मौके पर जुटे लोगों को संबोधित करते हुये कहा कि यह योजना इस क्षेत्र के लिये अत्यंत उपयोगी है. बताया कि बरसात से इस जगह की जमीन अत्यंत गीली हो हो जाती है. जिसके कारण लोगों को आवागमन में भी परेशानी होती थी.
साथ ही श्री यादव ने भी बताया कि विस क्षेत्र के सभी स्थान जहां अभी भी सड़कों का अभाव है वहां भी पीसीसी सड़कों का जाल बिछाया जायेगा.
इस दौरान उन्होंने रघुवर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि रघुवर राज में ट्रांसफर पोस्टिंग का खेल चल रहा है. भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है. विकास नहीं हो पा रहा है. मौके पर विधायक प्रतिनिधि अजय शर्मा, गणोश साह, अरुण साह, रामाकांत राय सहित थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >