घरेलू विवाद में मारपीट महिला घायल

गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में घरेलू विवाद में घर वालों के बीच मारपीट हो गयी. जिसमें पुरो देवी (45 वर्ष) घायल हो गयीं. प्राप्त जानकारी के अनुसार पुरो देवी का दामाद संटू राम है. उसने बताया कि उसकी मां का देहांत पूर्व में हो चुका है. मां के श्रद्ध कर्म को […]

गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में घरेलू विवाद में घर वालों के बीच मारपीट हो गयी. जिसमें पुरो देवी (45 वर्ष) घायल हो गयीं. प्राप्त जानकारी के अनुसार पुरो देवी का दामाद संटू राम है.
उसने बताया कि उसकी मां का देहांत पूर्व में हो चुका है. मां के श्रद्ध कर्म को लेकर उसके सगे भाई नक्कू राम व उसकी पत्नी के बीच विवाद चल रहा था. संटू राम ने बताया कि उसकी मां का देहांत लालपुर गांव में हुआ था. इसलिए लालपुर में ही श्रद्ध व भोज कराने का निर्णय लिया गया था. जिसका विरोध उसका भाई नक्कू राम व उसकी पत्नी द्वारा किया जा रहा था.
श्रद्ध व भोज का कर्म संपन्न होने के बाद रविवार की दोपहर पुन: उसी विवाद को लेकर घर में आपस में महिलाओं के बीच तू-तू मैं-मैं हो गयी और देखते ही देखते नौबत मारपीट तक पहुंच गयी. जिसमें पुरो देवी घायल हो गयी. दामाद संटू राम ने सास पुरो देवी को सदर अस्पताल में इलाज के लिये भरती कराया. सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और महिला का फर्द बयान लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >