सड़क दुर्घटना में बाइक चालक घायल

गोड्डा नगर : गोड्डा-बसंतराय मुख्य मार्ग के बिसाहा पहाड़ के समीप मुख्य सड़क पर बकरी को बचाने के चक्कर में बाइक सवार नंदन कुमार गिर कर घायल हो गया. जानकारी के अनुसार पथरगामा के चनाईचक गांव से नंदन कुमार (19 वर्ष) बाइक से गोड्डा आ रहा था. इसी क्रम में बिसाहा पहाड़ के सामने बाइक […]

गोड्डा नगर : गोड्डा-बसंतराय मुख्य मार्ग के बिसाहा पहाड़ के समीप मुख्य सड़क पर बकरी को बचाने के चक्कर में बाइक सवार नंदन कुमार गिर कर घायल हो गया. जानकारी के अनुसार पथरगामा के चनाईचक गांव से नंदन कुमार (19 वर्ष) बाइक से गोड्डा आ रहा था.
इसी क्रम में बिसाहा पहाड़ के सामने बाइक के सामने बकरी आ गयी. बकरी बचाने के चक्कर में बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. जिसमें नंदन कुमार को घायल हो गया.
पीछे से चनाईचक गांव से दूसरे वाहनों से गोड्डा की ओर जा रहे परिजनों ने नंदन कुमार को सड़क पर गिरा देख इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >