अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन घायल

पोड़ैयाहाट : पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गये. पहली दुर्घटना सुगाबथान पुल के समीप गोड्डा से हंसडीहा जा रहे बाइक सवार ने नियंत्रण खो दिया. इस दुर्घटना में बाइक चालक चंदन गुप्ता को गंभीर चोट आयी है. वहीं दूसरी घटना पोड़ैयाहाट गोड्डा मुख्य मार्ग के रिक्सा टोला के […]

पोड़ैयाहाट : पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गये. पहली दुर्घटना सुगाबथान पुल के समीप गोड्डा से हंसडीहा जा रहे बाइक सवार ने नियंत्रण खो दिया. इस दुर्घटना में बाइक चालक चंदन गुप्ता को गंभीर चोट आयी है. वहीं दूसरी घटना पोड़ैयाहाट गोड्डा मुख्य मार्ग के रिक्सा टोला के समीप हुई. इस घटना में बाइक सवार ने मोड़ पर नियंत्रण खो दिया.
इस दुर्घटना में महागामा के रहने वाले हीरालाल मड़ैया व बोरियो के रहने वाले परमेश्वर शर्मा घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में लाया गया. चिकित्सक मंटू टेकरीवाल द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल व ट्रक को जब्त कर लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >