जामुन के पेड़ से गिर कर युवती घायल

गोड्डा : सदर प्रखंड के घाट बंका क्षेत्र के चांदनी चौक स्थित जामुन पेड़ से गिर कर एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गयी. परिजनों ने गंभीर अवस्था में युवती को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया है. घायल बकती की मां गीता देवी ने बताया कि बकती कुमारी रविवार को दिन […]

गोड्डा : सदर प्रखंड के घाट बंका क्षेत्र के चांदनी चौक स्थित जामुन पेड़ से गिर कर एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गयी. परिजनों ने गंभीर अवस्था में युवती को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया है.
घायल बकती की मां गीता देवी ने बताया कि बकती कुमारी रविवार को दिन के 12 बजे जामुन तोड़ने पेड़ पर चढ़ी थी, इस दौरान जामुन पेड़ का डाल टूट कर गिर गया. अस्पताल में इलाज के दौरान डॉ डीके ठाकुर ने बालिका के माथे का सीटी स्कैन कराने का सलाह परिजनों को दी है. फिलहाल युवती का महिला वार्ड में भरती कर इलाज किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >