बेकार है मदर चाइल्ड अस्पताल

गोड्डा : गोड्डा जिला अंतर्गत सुंदरपहाड़ी प्रखंड क्षेत्र के करमाटांड़ के पास बना मदर चाइल्ड हॉस्पिटल बनकर बेकार पड़ा है. चार वर्षो से निर्माण कार्य में लेट-लतीफी व संवेदक की लापरवाही से यह भवन बेकार हो गया है. इस पर चार करोड़ रुपये की लागत आयी है. 30 शय्या वाले मदर चाइल्ड हॉस्पिटल शुरू होने […]

गोड्डा : गोड्डा जिला अंतर्गत सुंदरपहाड़ी प्रखंड क्षेत्र के करमाटांड़ के पास बना मदर चाइल्ड हॉस्पिटल बनकर बेकार पड़ा है. चार वर्षो से निर्माण कार्य में लेट-लतीफी व संवेदक की लापरवाही से यह भवन बेकार हो गया है.
इस पर चार करोड़ रुपये की लागत आयी है. 30 शय्या वाले मदर चाइल्ड हॉस्पिटल शुरू होने से मां व शिशुओं का भला होता. लेकिन मुख्य भवन के किसी भी खिड़की में अब तक पल्ला नहीं लगाया गया है. जानकारी के अनुसार मदर चाइल्ड हॉस्पिटल भवन परिसर में चिकित्सक क्वार्टर व चतुर्थवर्गीय कर्मचारी के क्वार्टर का निर्माण भी नहीं हो पाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >