गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र के राजकुमार नगर भतडीहा मुहल्ले से अपह्रत नाबालिग लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया है. गुरुवार को गुप्त सूचना पर जसीडीह बस स्टैंड से गोड्डा नगर थाना की पुलिस ने युगल प्रेमी को बरामद कर गोड्डा लायी. नगर थाना के एएसआइ अंजनी कुमार ने बताया कि आरोपित चंदन कुमार को हिरासत लिया गया है. नाबालिक लड़की को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.
दोनों पड़ोसी थे
मिली जानकारी के अनुसार राजकुमार नगर भतडीहा से नौ दिन पूर्व 14 वर्षीय लड़की को शादी की नियत से चंदन कुमार भगा ले गया था. इस मामले में सूचक नाबालिक की मां भानू देवी ने नाबालिक बेटी के अपहरण का मामला नगर थाना कांड संख्या 423/15 के तहत दर्ज कराया था. आरोपित चंदन कुमार जो नाबालिग के घर के सामने वाले घर में ही रहता है. उसका प्रेम प्रसंग तीन वर्षो से नाबालिक के साथ चल रहा था.
गोड्डा कोर्ट में 164 के तहत आज होगा बयान
प्रेमी युगल को जसीडीह बस स्टैंड से बरामद कर लिया गया है. नाबालिक का मेडिकल जांच कराया जा रहा है. शुक्रवार को नाबालिक को गोड्डा कोर्ट में 164 के तहत बयान दर्ज कराया जायेगा.
– अंजनी कुमार, एएसआइ नगर थाना गोड्डा
