पोड़ैयाहाट में वृद्ध की शिनाख्त के बाद थाने में पांच नामजद

पोड़ैयाहाट : पोड़ैयाहाट थाना की पुलिस ने कठौन के पास से बरामद किये गये शव की शिनाख्त कर ली है. थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि देवदाड़ थाना के गोविंदपुर के कोकिल यादव के रूप में मृतक की शिनाख्त कर लिया गया. उसके पुत्र सूचक किशोरी यादव के फर्द बयान पर थाना कांड संख्या […]

पोड़ैयाहाट : पोड़ैयाहाट थाना की पुलिस ने कठौन के पास से बरामद किये गये शव की शिनाख्त कर ली है. थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि देवदाड़ थाना के गोविंदपुर के कोकिल यादव के रूप में मृतक की शिनाख्त कर लिया गया. उसके पुत्र सूचक किशोरी यादव के फर्द बयान पर थाना कांड संख्या 197/15 के तहत पांच को नामजद आरोपित बनाया गया है.
मामले को लेकर मीतन यादव, सीताराम यादव, नंदलाल यादव, वीसू यादव, खेदन यादव सभी नगर थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव के रहनेवाले है पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है. थाना प्रभारी श्री सिंह ने बताया कि भूमि विवाद में वृद्ध की हत्या कर शव को नाला फेंके जाने का मामला प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है. पुलिस मामले में अनुसंधान कर रही है. जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >