पोड़ैयाहाट में बिजली की किल्लत जारी, लोगों में आक्रोश

पोड़ैयाहाट : पोड़ैयाहाट प्रखंड में बिजली की स्थिति दिन प्रतिदिन बदतर होती जा रही है. 24 घंटे में मात्र छह से सात घंटे ही प्रखंड को बिजली मिल पा रही है. जिससे उपभोक्ताओं में आक्रोश गहराता जा रहा है. जानकारी के अनुसार पोड़ैयाहाट सब स्टेशन अंतर्गत चार फीडर है. जिसमें पोड़ैयाहाट, सलैया, डांडे व पिंडारी […]

पोड़ैयाहाट : पोड़ैयाहाट प्रखंड में बिजली की स्थिति दिन प्रतिदिन बदतर होती जा रही है. 24 घंटे में मात्र छह से सात घंटे ही प्रखंड को बिजली मिल पा रही है. जिससे उपभोक्ताओं में आक्रोश गहराता जा रहा है. जानकारी के अनुसार पोड़ैयाहाट सब स्टेशन अंतर्गत चार फीडर है. जिसमें पोड़ैयाहाट, सलैया, डांडे व पिंडारी शामिल है.
स्थानीय ग्रामीणों ने बिजली समस्या को लेकर विधायक प्रदीप यादव को मामले से अवगत कराया है. श्री यादव ने ग्रामीणों को बिजली बोर्ड के चेयरमैन से मिलकर बात करने की बात कही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >