गोड्डा/बोआरीजोर : सरकार शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए करोड़ों की राशि खर्च कर रही है. स्कूल भवन का भी निर्माण कार्य पर लाखों खर्च किया जा रहा है. वहीं बोआरीजोर प्रखंड के उत्क्र मित मध्य विद्यालय तिलेबेरा के भवन में पुआल रखा जा रहा है.
ग्रामीणों ने कहा कि स्कूल खुलता ही नहीं है. इस कारण लोगों ने पुआल रखना शुरू कर दिया है. स्कूल खुलता और पढ़ाई होती तो ऐसी स्थिति स्कूल भवन की नहीं होती. प्रधानाध्यापक घनश्याम यादव स्कूल नहीं आते हैं.
