मेहरमा : मेहरमा थाना क्षेत्र के सुखाड़ी गांव के बहियार के कच्चे कुएं से गुरुवार की शाम करीब छह बजे 14 वर्षीय किशोर आशिष कुमार का शव पुलिस ने बरामद किया है. पहले ग्रामीणों ने शव देख पुलिस को सूचना दी. सूचना पर थाना पुलिस पहुंची और शव को कुएं से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया.
मामले को लेकर पुलिस के समक्ष नाना बलराम यादव ने बयान दिया कि बुधवार को आशिष अपने घर से बाहर खेलने निकला था. वापस घर नहीं लौटने पर परिजनों ने आस-पास ढ़ूढने की कोशिश की. लेकिन बच्च का कहीं पता नहीं चला. आशिष अपने मामा के घर महगामा के धोबियाचक से गरमी छुट्टी बिताने आया था. नाना ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर शव को कुएं में फेंकने की आशंका जतायी है.
